The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

गजब का शिक्षा विभाग, बीईओ कार्यालय में पौधा रोपण करने सीएससी से वसूल लिए 39 हजार

Spread the love

”दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”
कवर्धा।
अधिकारियों के एक से बढ़कर एक कारनामे देखने को मिलते है। ऐसे ही एक हैरत अंगेज कारनामा कवर्धा विकासखंड शिक्षा कार्यालय में देखने को मिल रहा है। यहां कार्यालय में पौधा रोपण करने की तैयारी की थी और पौधा रोपण करने सीएससी प्रभारियों को सहयोग करने के नाम पर सीएससी से 39 हजार की वसूली कर दी गई है। जबकि वन विभाग निशुल्क पौधा वितरण करती है। 10 से लेकर 15 पौधा लगाने के लिए सीएससी से एक-एक हजार आखिर क्यों लिया गया। जहाँ 10 हजार भी खर्च नही होना है वहां 39 हजार इकठ्ठा कर लिया गया। मजे की बात यह भी है कि राशि खर्च भी कर दी गई है। ऐसी जानकारी मिल रही है। सीएससी के प्रभारियों से पौधा रोपण के लिए पैसा लेने की बात शिक्षको और अधिकारियों को होने के बाद वे भी आश्चर्य हो गए है कि यह पैसा लेने का नया तरीका विकासखंड शिक्षा कार्यालय में अपनाया गया है। और सवाल यह भी उठता है कि सीएससी ने आखिर पौधा रोपण करने राशि कहा से लाए है। क्या सीएससी आपने वेतन से राशि दिए होंगे, या सीएससी की कमाई भी अधिक होने लगी है जो पौधा रोपण के लिए पैसा दे रहे है। इस पर बीईओ संजय जयसवाल का कहना है कि सीएससी स्वयं से पैसा जमा किये है। मेरे यहाँ आने के पहले ही तय हो चुका था। इस पौधा रोपण के लिए इतना पैसा का जरूरत नही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor