The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला पकड़ाया, जनचौपाल में हुई थी शिकायत

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस द्वारा नौकरी के नाम पर धोखाधड़ी कर ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मामले का विवरण इस प्रकार है कि आवेदिका बृन्दा ढाली पिता प्रशांत ढाली निवासी बांदे पी.व्ही. 87 ने कांकेर जन चौपाल में आवेदन प्रस्तुत किया की लोकेश्वर साहू निवासी मालगांव के द्वारा नौकरी लगाने के नाम पर 10 मई 2020 से 13.08.2020 के मध्य 28000 रूपये प्रार्थिया से ले लिया था उसके बाद नौकरी के संबंध में कोई बात नहीं कर रहा था पैसा वापस मांगने पर देने से टाल मटोल कर रहा था प्रार्थी द्वारा आवेदन के अनुसार जांच एवं वैधानिक कार्यवाही हेतु थाना कांकेर में प्राप्त होने पर जांच किया गया जांच में यह पाया गया की वर्ष 2020 में लोकेश्वर साहू ने प्रार्थिया बृन्दा ढाली की नौकरी बीपीएल कार्ड का सर्वे कार्य हेतु आर्ट सी फाउंडेशन कंपनी में लगाने तथा मासिक वेतन 32000 रूपये दिलवाने के नाम पर प्रार्थिया से 28000 रूपये ले लिया था प्रार्थिया द्वारा गूगल पे के माध्यम से आरोपी को 28000 रूपये आरोपी के खाता में जमा किया गया था तथा पिछले दो वर्ष से नौकरी लगाने के बारे में बोलने पर लॉकडाउन होने का बहना कर टालमटोल करते रहा था तथा पैसा वापस मांगने पर पैसा वापस नहीं कर रहा था । मोबाईल भी बंद कर लिया था प्रस्तुत आवेदन की संपूर्ण जांच में आरोपी लोकेश्वर साहु के द्वारा नौकरी के नाम से पैसा लेना एवं ठगी करना प्रमाणीत पाए जाने थाना कांकेर में आरोपी के विरूद्ध धारा 420 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया आरोपी लोकेश्वर साहू पिता स्व.हिरदे राम साहू निवासी छिन्दपारा पोस्ट कोकपुर मालगांव थाना कांकेर को विवेचना उपरांत आज दिनांक 10 जुलाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *