The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

प्रेमी जोड़े का नदी में मिला शव, गमछे से दोनों एक दूसरे से थे बंधे

Spread the love

दुर्ग।शिवनाथ नदी के तट पर एक प्रेमी जोड़ा का शव मिला है। लगड़ा 20 साल का तथा लड़की 16 वर्ष की थी।दोनों शादी करना चाहते थे लकिन परिजन इसके खिलाफ थे। दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांधकर नदी में छलांग लगा दी। पुलिस ने दोनों के शव का पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दुर्ग कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक की पहचान मछली मार्केट सुपेला निवासी रितेश वर्मा (रिकेश उर्फ डमरू) के रूप में हुई है। वह 16 वर्षीय किशोरी से प्यार करता था। और दोनों शादी करना चाहते थे। इसकी जानकारी लड़की के परिजनों को हुई तब उन्होंने शादी से इंकार कर दिया। और बिहार छोड़कर आ गए थे।
दो दिन पहले ही 30 मई को लड़की वहां से लौटी तो रिकेश और नाबालिग की मुलाकात भिलाई स्टेशन में हुई। यहां दोनों बिना किसी को कुछ बताए सीधे दुर्ग शिवनाथ नदी चले गए। यहां दोनों ने एक दूसरे को गमछे से बांधा और नदी में छलांग लगा दी। उनकी लाश 2 जून की सुबह शिवनाथ मुक्तिधाम के पास शिव मंदिर के किनारे देखी गई।
गुरुवार की सुबह जैसे ही नदी में दो लोगों की लाश लोगों ने देखी तो जानकारी दुर्ग पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शव का पहचान कर उनके परिजनों को सुचना दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor