The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पिता ही निकला मासूम बच्चे का हत्यारा,कम उम्र में पिता बनने से था परेशान,पुलिस ने किया खुलासा

Spread the love

दंतेवाड़ा।दंतेवाड़ा जिले में एक नाबालिग लड़के की शादी एक नाबालिग लड़की से हुआ था,शादी के बाद कम उम्र में ही वह पिता बन गया। इससे वह परेशान रहने लगा,और मन ही मन अपने बच्चे की हत्या करने का प्लानिंग करने लगा। उसने यूट्यूब चैनल सर्च कर बच्चे को मारने की जानकारी ली।और उसने पुरी प्लानिंग के साथ बच्चे की हत्या कर डाली।
जानकारी के मुताबिक, जिले के उपेट गांव में एक नाबालिग लड़की की नाबालिग लड़के के साथ शादी करवा दी गई थी। शादी के बाद जल्दी बच्चा हो गया था। इसी वजह से नाबालिग पिता काफी परेशान रहता था। 21 मई की रात पत्नी के पास सोए बच्चे को उठाकर ले गया था। इसके बाद बच्चे को पहले एक पुल के नीचे छिपाकर रात भर रखा था। दूसरे दिन सुबह गांव के तालाब में फेंक दिया।आरोपी ने पुलिस को गुमराह करने बच्चे के कमर में बंधे धागा और एक मुर्गी को मारकर उसी जगह पर मुर्गी के खून को छिड़क दिया, ताकि जो भी देखे उसे ऐसा लगे कि बच्चे को जंगली जानवर उठाकर ले गए हैं। नाबालिग ने हत्या के बाद खुद बारसूर थाना में बच्चे की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी। जांच में परिजनों से पूछताछ की गई। इसके अलावा बच्चे के पिता से भी सख्ती से पूछताछ की गई, तब वह बार-बार बयान बदलने लगा। जिस पर पुलिस को उस पर शक हो गया। जब और सख्ती से पूछताछ की गई, तब उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। अब 13 दिन बाद पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा किया है।
इस मामले में दंतेवाड़ा एसपी सिदार्थ तिवारी ने कहा, आरोपी की निशानदेही पर अपराध के दौरान प्रयुक्त मोबाइल व अन्य वस्तुएं बरामद किया गया है। मामले में 302 भादवि व अन्य धाराएं जोड़कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
इस केस की जांच स्पेशल टीम कर रही थी
दंतेवाड़ा एसपी ने इस मामले को सुलझाने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया था। इस टीम में शामिल एडिशनल एसपी राजेन्द्र जायसवाल, एक एसडीओपी, थाना प्रभारी बारसूर सुरेंद्र पामभोई मामले की जांच कर रहे थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor