The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

एक तरफा प्यार में सनकी ने कुल्हाड़ी मारकर कर दी नाबालिग की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

बालोद/रायपुर। एक तरफा प्यार में पागल प्रेमी ने एक नाबालिग लड़की की कुल्हाड़ी से मारकर हत्या कर दी। घटना 7 जून की सुबह की बताई जा रही है। लड़की स्कूटी से ट्यूशन पढ़ने बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम सांकरा (करही भदर) गई थी। आरोपी ग्राम बरही का रहने वाला है,उसका नाम रवि ढीमर है। वारदात के बाद मौके से आरोपी फरार हो गया था। जिसे पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर घेराबंदी कर पकड़ लिया व हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह लड़की से एक तरफा प्रेम करता था। आरोपी को पुलिस ने बालोद इलाके से पकड़ा है। वही जब पुलिस आरोपी की तस्वीर जुगाड़ने के लिए फेसबुक चेक की तो उसमें आरोपी का रवि मिनपाल के नाम से आईडी मिला। लेकिन जब पुलिस ने पाया कि इसमें तो आरोपी ने फर्जी जानकारी भरी है। आरोपी ने खुद फेसबुक प्रोफाइल में सीजी पुलिस बताया है। जबकि वह गांव में रोजी मजदूरी, खेती किसानी का काम करता है।
थाना प्रभारी नवीन बोरकर के अनुसार आरोपी 6 माह पहले भी छात्रा को परेशान करता था। जिसके बाद परिजनों ने उसे समझाया था लेकिन उसके पीछे पड़ा हुआ था और लड़की द्वारा मना करने के कारण वह हत्या की योजना बनाकर घर से बाइक में कुल्हाड़ी लेकर निकला और ट्यूशन जाते समय उसका रास्ता रोक कर उस पर कुल्हाड़ी से गले पर वार करते हुए ताबड़तोड़ हमला कर दिया। घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी व बाइक को भी जप्त किया गया है। आरोपी युवक के खिलाफ धारा 302 का केस दर्ज कर देर शाम को बालोद जेल रिमांड पर भेजा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor