The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अंतागढ़ के आमाकड़ा में क्षेत्र के विकास के लिए आज की कई घोषणाएं

Spread the love

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। अंतागढ़ ब्लॉक के ग्राम पंचायत आमाकड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल यहाँ आदिवासी समाज द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में हुए शामिल। क्षेत्र में विकास कार्य के किये कई घोषणाएं। मुख्यमंत्री का हुआ भव्य स्वागत।हजारो की संख्या में ग्रामीण मौजूद।कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता भी शामिल।

  1. कोयलीबेड़ा को तहसील का दर्जा दिया जायेगा और वहां जिला सहकारी बैंक की स्थापना की जायेगी।
  2. अंतागढ़ विकासखण्ड के गांवों में 10 गोटुल और 10 देवगुड़ी निर्माण की घोषणा।
  3. अंतागढ़ और पखांजूर के काॅलेजों में स्नातकोत्तर कक्षाएं शुरू की जायेंगी।
  4. कोयलीबेड़ा में बालक छात्रावास, नागरबेड़ा में प्री-मेट्रिक छात्रावास और आमाकड़ा में बालक आश्रम शुरू किया जायेगा।
  5. कलेपरस हाई स्कूल का हायर सेकेण्डरी स्कूल में उन्नयन किया जायेगा।
  6. बस्तर में स्थापित ’बादल’ की तरह कांकेर जिले में भी डांस, आर्ट और लिट्रेचर को बढ़ावा देने संगठन बनाया जायेगा।
  7. अंतागढ़ क्षेत्र के 14 युवाओं को कृषि एवं वनोपज के क्षेत्र में हो रहे नवाचारों के अध्ययन के लिए इंडोनेशिया के अध्ययन दौरे पर भेजा जायेगा।
  8. अंतागढ़ में स्ट्रीट लाइट की स्थापना और सड़कों में डिवाइडर निर्माण कराया जायेगा।  

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *