The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

खड़ी ट्रक से स्कूटी सवार टकराये,2 की मौत

Spread the love

रायपुर।स्कूटी से जा रहे दो युवक खड़ी ट्रक से टकरा गए जिससे दोनों की की मौत हो गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। हादसे की जांच धरसींवा इलाके की पुलिस कर रही है।
मामला सिलतरा इलाके का है। गुरुवार सुबह रायपुर से बिलासपुर को जोड़ने वाली सड़क पर दिलबाग ढाबा के पास फ्लाईओवर पर ट्रक खड़ा था। जिससे जाकर स्कूटर सवार युवक टकरा गए। बताया जा रहा है कि दोनों लड़के तेज रफ्तार से स्कूटी चला रहे थे तभी खड़ी ट्रक ट्रेलर के पिछले हिस्से से युवक टकरा गए। सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से दोनों की जान चली गई।
पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष देवांगन 23 वर्ष है जो चंगोराभाटा इलाके का रहने वाला है। तथा दूसरा युवक नीतीश आगरकर 22 वर्ष गुढ़ियारी इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने ट्रक चालक को लापरवाही पूर्वक सड़क पर ट्रक खड़ी करने पर गिरफ्तार कर ट्रक को जब्त कर लिया है। पुलिस के मुताबिक लापरवाह ढंग से ट्रक को सड़क पर ही पार्क करने की वजह से यह हादसा हुआ।
जानकारी के मुताबिक मृतक दोनों दोस्त थे व काम के सिलसिले में 2 दिन पहले बिलासपुर गए थे। वापस लौटने के दौरान यह हादसा हो गया जिसमें दोनों की मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor