The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

दैनिक यात्रियों को मिलेगी राहत,एक जुलाई से लोकल ट्रेने ​फिर से दौड़ेगी पटरी पर

Spread the love

रायपुर।लोकल ट्रेन से रोजाना सफर करने वाले दैनिक यात्रियों को एक जुलाई से ​राहत मिलने वाली है।
बता दें कि कोरोना काल के करीब ढ़ाई साल बाद फिर से रेल पटरी पर ये ट्रेनें दौड़ने जा रहीं हैं। इनकी शुरूआत 1 जुलाई से होगी। उम्मीद की जा रही है कि रेलवे टिकट के दामों में भी कटौती हो सकती है। जिसके बाद दुर्ग-भिलाई और कुम्हारी के लोग मात्र 10 रुपए में यात्रा कर सकेगें। मासिक पास वाले यात्रियों के लिए इससे काफी राहत मिलेगी। कोरोना काल के बाद से रोज अप एण्ड डाउन करने वाले यात्रियों को किराए में अच्छी खासी रकम अदा करनी पड़ती थी, खुद के वाहन से आने पर भी पेट्रोल के बढ़ दामों के कारण लंबा खर्च उठाना पड़ता था। इसके अलावा ट्रैफिक जैसी समस्याओं का सामना भी करना पड़ रहा था। लोकल ट्रेनों को शुरू करने से दैनिक यात्रियों को काफी राहत मिलने वाली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *