मुनि सुव्रत स्वामी भगवान दर्शन करने से शनि महादशा का प्रभाव कम होने लगता है—प्रमोद चोपड़ा
“संजय चौबे की रिपोर्ट”
THEPOPATLAL छत्तीसगढ़ राज्य के दक्षिणी ओर जिला मुख्यालय एवं रियासतकालीन कांकेर नगर में ऐतिहासिक किला पहाड़ (गढ़िया पहाड़) की तलहटी में स्थित है ये श्री जैन श्वेतांबर मंदिर। यहां विराजित है तीर्थंकर प्रभु मुनि सुब्रत स्वामी जी की अद्भुत चमत्कारिक प्रतिमा,जो श्याम वर्ण पाषाण में बड़ी ही मनमोहक है।भव्य प्रतिमा का दर्शन करने एवं अपने मन में मनोकामना लेकर दूर _दूर से श्रद्धालु यहां आते हैं। उक्त जानकारी देते हुए स्थानीय निवासी प्रमोद चोपड़ा ने बताया कि जैन आगामो में बताया गया है कि जिन व्यक्तियों को शनि देव की महादशा चल रही हो वह मुनि सुव्रत स्वामी भगवान का लगातार दर्शन करें तो उसे काफी हद तक शनि का प्रभाव कम होने लगता है जिन्हें इसकी जानकारी है ऐसे श्रद्धालु बड़ी संख्या में इस मंदिर में दर्शनार्थ आते हैं।

