The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

एनटीपीसी कोरबा सामाजिक सरोकारों के लिए प्रतिबद्ध

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा। एनटीपीसी अपने मूल कर्तव्य विद्युत उत्पादन के साथ साथ सामाजिक सरोकार के प्रति भी संवेदनशील है। इसी अनुक्रम में एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक बिस्वरूप बसु ने बच्चों की शिक्षा एवं जिले में कोविड पर प्रभावी नियंत्रण के लिए कोरबा कलेक्टर रानू साहू,आईएएस को 23.5 लाख रुपए की सहयोग राशि सौंपी । विदित हो कि एकलव्य आवासिक आदर्श विद्यालय, छुरिकला में पढ़ रहे 55 पहाडी कोरबा जनजाति के बच्चों की विभिन्न जरूरतों जैसे स्कूल बैग, वर्दी, पौष्टिक आहार, रेजीडेंशियल एवं ट्यूशन फीस इत्यादि के लिए एनटीपीसी कोरबा सहयोग प्रदान करता आया है एवं बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध है। कलेक्टर महोदया ने एनटीपीसी की इस पहल की भूरी-भूरी प्रशंसा की ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor