The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ब्रेकिंग :पूर्व उपसरपंच पर छर्रा भरमार से हमला, खून से लथपथ लाया गया अस्पताल

Spread the love

”नरेश भीमगज की रिपोर्ट”
कांकेर।
जिले के अन्तागढ़ क्षेत्र अंतर्गत चारगांव में पूर्व उप सरपंच सियाराम रामटेके पर अज्ञात व्यक्ति के द्वारा गोली मारी गई है जिससे उपसरपंच गंभीर रूप से घायल हो गया है।
जानकारी के अनुसार घटना के वक्त सियाराम अपने खेत पर काम कर रहा था इसी दौरान यह घटना हुई गंभीर हालत में परिजनों द्वारा अंतागढ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आज सुबह लगभग 11 बजे भर्ती कराया गया है।
चारगांव क्षेत्र के उप सरपंच रहे सियाराम रामटेके आज सुबह अपने खेत पर जब कृषि कार्य कर रहे थे इस दरमियान उन पर किसी अज्ञात ने छर्रा भरमार बंदूक से एका एक फायर कर दिया । बंदूक का छर्रा उनके पेट के बाजू हिस्से तथा पैर में लग कर आर पार हो गया है, खून से लथपथ हालत में सियाराम को अंतागढ अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार पश्चात उन्हे बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रेफर किया गया है इस संबंध मे बीएमओ भेषज रामटेके ने बताया की घायल की हालत स्थिर बनी हुई है, जरूरत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया है, घटना की जानकारी अंतागढ थाना में दी गई है। इस वारदात को फिलहाल आपसी रंजीस के तहत जोड़कर देखा जा रहा है चूंकि क्षेत्र संवेदन शील है जिसके चलते पुलिस मामले की हर एक पहलू से पूछताछ कर जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *