The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार,29 किलों गांजा जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

रायपुर।राजधानी रायपुर में पुलिस एक अंतरराज्यीय गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 किलों मादक पदार्थ गांजा जब्त किया है। पकड़े गए गांजा की अनुमानित कीमत 2 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 10 जून को दोपहर उरला थाना पुलिस को सूचना मिली की एक युवक 20—22 वर्ष झाबक पेट्रोल पंप के पास सफर बैग लेकर खड़ है,जिसके बैग में गांजा भरा हुआ है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचने पर पुलिस ने एक युवक को 2 सफर बैग तथा एक पिठ्ठू बैग लेकर परिवहन के लिए बस का इंतजार कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़ पुछताछ करने पर अपना नाम रामकरण कोयरी पिता जगरू कोयरी उम्र 21 वर्ष निवासी बन्डा खुटार थाना अंतु जिला प्रतापगढ उत्तर प्रदेश बताया। आरोपी के कब्जे से 2 सफर बैग तथा एक पिठ्ठू बैग की तलाशी लेने पर कुल 29 किलों ग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2,90,000 रुपये मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर आरोपी को हिरासत में लिया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी नार्कोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *