The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

चार दुकानों का ताला तोड़कर 12 लाख से अधिक की चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love


रायपुर । राजधानी रायपुर के पण्डरी और फाफाण्डीह नाका के पास चोरों ने शुक्रवार की देर रात चोरों ने तीन कपड़ा दुकान तथा एक किराना दुका का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये से ज्यादा की नकदी चोरी हुई है। देवेंद्रनगर थाने की पुलिस घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज में एक व्यक्ति कैद हुआ है।
देवेंद्र नगर थाने की पुलिस के अनुसार, एमएम कलेक्शन के प्रबंधक पाथ घोष ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दुकान से दो लाख की चोरी हुई है। वहीं, लाक-पुल के संचालक विवेक कुमार ने साढ़े नौ लाख रुपये और सीएम डेकोर के मैनेजर ने संस्थान से 50 हजार रुपये नकदी चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
जिन दुकानों में चोरी की घटनाएं हुई हैं, उनकी छत आपस में जुड़ी हुई हैं। जिन दुकानों में चोरी हुई है, उनके बगल के एक अन्य दुकान में काम चला रहा है, जहां बांस-बल्ली लगी हुई थी। चोर उसी के सहारे छत पर चढ़ा। इसके बाद दूसरी दुकान के छत पर कूदकर गया है। इसके बार छत के ऊपर लगे सीमेंट की सीट को तोड़कर अंदर प्रवेश किया है। लिफ्ट के सहारे नीचे दुकान तक पहुंचा और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर की सारी हरकतें सीसीटीवी में कैद हुई है। गली नंबर 04 फाफाडीह नाका रायपुर में शुक्रवार की देर रात किराना दुकान ताला तोडकर नगदी रकम 35,000 रूपये एवं DVR, WI-FI चोरी कर लिये।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor