The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

शराबी ने सब्बल मारकर कर दी पत्नी की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

”संजय चौबे”

बालोद । जिले में शनिवार को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की सब्बल मारकर हत्या कर दी। देवरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 302 का केस दर्ज किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुतािबक प्रार्थी जासवंत श्रीवास उर्फ पिता श्री इन्द्रकुमार श्रीवास उम्र 32 साल ग्राम भण्डेरा थाना देवरी जिला बालोद ने देवरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि शनिवार की सुबह 11.25 बजे प्रार्थी के गांव का सत्यम साहू ने कॉल करके बताया कि उसके पिता ने उसकी मां का सब्बल मारकर हत्या कर दी है और मौके से फरार हो गया है। घटना की जानकारी मिलने पर वह सत्यम साहू के घर पहुंचा तब सत्यम की मां श्रीमती मानाबाई साहू W/O श्री घनश्याम साहू उम्र 35 साल जाति साहू ग्राम भण्डेरा थाना देवरी निवासी अपने घर के परछी में लहुलुहान मृत पड़ी हुई थी। उसके सिर से खुन बह रहा था, सिर में गंभीर चोट के निशान थे,सत्य ने प्रार्थी को बताया कि उसके पिता घनश्याम साहू 40 वर्ष ने किसी बात पर ​विवाद कर उसकी मां को सब्बल से सिर पर वार कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।आरोपी शराबी प्रवृत्ति का था। वह पूर्व में अवैध रूप से शराब भी बेचता था। पहले भी वह शराब बिक्री के मामले में जेल जा चुका है। जुआ, सट्टा, शराब में संलिप्त रहता था। पूछताछ में खुलासा हुआ कि जब घर पर कोई नहीं था तो उसने शराब के नशे में पत्नी से संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की। पत्नी ने मना किया तो फिर उस पर चरित्र खराब( दूसरे से अवैध संबंध) का आरोप लगाते हुए उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। मामला बढ़ा और फिर पति ने पत्नी की सब्बल से सिर फोड़ कर हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गया। पुलिस की घेराबंदी से पकड़ा गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *