The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

आलाकमान से मिलने के बाद विशेष विमान से रायपुर लौटे सीएम बघेल और अन्‍य कांग्रेसी नेता

Spread the love

रायपुर। प्रदेश की मुख्यमंत्री के कुर्सी को लेकर चल रही खींचतान के बीच दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मंत्री और विधायकों के साथ अन्य नेता शनिवार को रायपुर के लिए विशेष विमान से रायपुर आ गए हैं। उनके साथ सभी 54 विधायक व अन्य नेताओं भी एक साथ लौटे है।रायपुर विमानतल पर कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी थी। भूपेश के समर्थन में जमकर नारेबाजी के बीच रायपुर पहुंचा विमान, एयरपोर्ट से बाहर आए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि अलगे सप्ताह राहुल गांधी छत्तीसगढ़ आ रहे हैं।

वे पूरे राज्य का दौरा कर विकास कार्य देखेंगे। विभिन्न वर्गों के लोगों से मिलकर बात करेंगे। बघेल ने कहा कि राहुूल गांधी छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को और छत्तीसगढ़ माडल को देखेंगे। राहुल पर्याप्त समय देंगे। छत्तीसगढ़ की जनता का कांग्रेस के प्रति प्यार बढ़ रहा है। बघेल ने कहा राहुल से दिल खोलकर बात हुई है। विशेष विमान से लौटे हैं सभी नेता।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor