The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी की उपस्थिति में जिला युवा कांग्रेस राजनांदगांव की कार्यकारिणी बैठक संपन्न

Spread the love
“उदय मिश्रा जर्नलिस्ट”

राजनांदगांव । प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी, प्रदेश प्रभारी एकता ठाकुर, दुर्ग संभाग प्रभारी सुबोध हृतवाल, जिला युवा कांग्रेस प्रभारी गुलज़ेब अहमद, सह प्रभारी दीक्षा पांडे, सह प्रभारी संजीव नेताम की उपस्थिति में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष निर्मल के नेतृत्व में महेश्वरी भवन राजनांदगांव में युवा कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी बैठक संपन्न हुई जिसमें प्रदेश युवा कांग्रेस आलाकमान द्वारा समस्त जिला विधानसभा व ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों द्वारा पूर्व में दिए गए कार्यों की समीक्षा की गई तथा एक बूथ दस यूथ व अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए डिजिटल सदस्यता अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस की भागीदारी सुनिश्चित करने व क्रियान्वयन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए, सभी पदाधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में सक्रियता से कार्य करने के साथ-साथ दूसरे क्षेत्रों की मॉनिटरिंग भी करने निर्देश दिए गए । प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष कोको पाढ़ी ने बताया कि राजनांदगांव जिला युवा कांग्रेस हमेशा ही उनके विश्वास पर खरी उतरी है व आगे भी बखूबी कार्य सभी करें यह सुनिश्चित करने सभी पदाधिकारी यहां आए हैं, अच्छे कार्यो की प्रशंसा सहित अपेक्षा से कम कार्य करने वालों की भी समीक्षा अनिवार्य है, इसी बात को मद्देनजर रखते हुए सभी पदाधिकारियों से सार्थक चर्चा हुई व आगे उप चुनाव व चुनावों को ध्यान में रखते हुए भी कार्य करने निर्देश दिए गए हैं ।जिलाध्यक्ष मनीष निर्मल ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष व सभी पदाधिकारियों के निर्देशानुसार हम सभी कार्य करने तैयार व प्रतिबद्ध हैं, सभी पदाधिकारियों को उनके क्षेत्र अनुसार लक्ष्य दे दिया गया है साथ ही दूसरे क्षेत्रों की मॉनिटरिंग की ज़िम्मेदारी भी पदाधिकारियों को दी गयी है, एक महीने के समय मे जिला युवा कांग्रेस लक्ष्य से ज़्यादा ही करेगी यह उन्हें विश्वास है। इस मौके पर उक्त युवा कांग्रेस पदाधिकारियों सहित जिला कांग्रेस अध्यक्ष पदम कोठारी, प्रदेश युवा कांग्रेस कार्यकारणी से हिमानी वासनिक, प्रीति वैष्णव, पवन तिवारी, सुनील आहूजा, अभिमन्यु मिश्रा, प्रदेश प्रवक्ता ,निखत परवीन, कदिर सोलंकी, समस्त विधानसभा अध्यक्ष चेतन भानुशाली, सौरभ वैष्णव आदि, समस्त ब्लॉक अध्यक्ष सहित समस्त जिला कार्यकारिणी मानव देशमुख, हाफिज वारसी, शुभम पांडेय आदि समेत समस्त कार्यकारणी उपस्थित थी, यह जानकारी प्रदेश युवा कांग्रेस प्रवक्ता अभिमन्यु मिश्रा ने दी ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor