The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

गाली देने से किया मना तो युवकों ने बुजुर्ग की जमकर पिटाई कर दी , एक आरोपी गिरफ्तार बाकी की तलाश

Spread the love

जगदलपुर। गणेश विजर्सन दौरान अपने घर के सामने गाली गलौज कर रहे युवकों को समझना बुजुर्ग को भारी पड़ गया दरअसल धरमपुरा इलाके में गणेश विसर्जन किया जा रहा था, इस दौरान कुछ युवक बुजुर्ग मोटरू प्रकाश के घर के पास जमकर लड़ाई झगड़ा कर रहे थे मोटरू प्रकाश ने लड़ाई कर रहे युवकों को समझाने की कोशिश की युवकों ने उल्टे बुजुर्ग की जमकर पिटाई करते हुए गंभीर रूप से घायल कर दिया और फरार हो गए मामले की खबर जैसे ही पुलिस को लगी टीम ने खोजबीन कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। कोतवाली थाना प्रभारी एमन साहू ने बताया कि धरमपुरा इलाके में गणेश प्रतिमा विजर्सन दौरान विजर्सन जुलुस में शामिल उमेश सक्सेना, राहुल, वासू व आशिष आपस में लडाई झगड़ा कर रहे थे इस दौरान मोटरू प्रकाश के द्वारा उन्हें समझाने की कोशिश की इसके बाद सबने मिलकर मोटरू प्रकाश के साथ गाली गलौच कर मारपीट किया परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर धारा  294, 323, 506-बी, 456, 34 भादवि. कायम कर तत्काल आरोपियों की खोजबीन शुरू की गई घटना के मुख्य आरोपी वासु सेट्ठी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। मामले के अन्य आरोपी उमेश, राहुल व आशीष स्वामी की गिरफ्तारी शेष है। जल्द से जल्द उन्हें गिरफ्तार किया जायेगा ।

“सुभाष रतनपाल की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor