The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लोहत्तर सोनादाई स्थित पहाड़ को लीज में देने का ग्रामीणों ने किया विरोध, निरस्त करने की मांग को लेकर पहुँचे कलेक्ट्रेड

Spread the love

कांकेर। जिले के लोहत्तर ( सोनादाई ) गढ़ पहाड़ को खनन लीज / ठेका टेंडर को निरस्त करने व ऐसे स्थान जहाँ देवी देवताओं का वास है को लीज में दिए जाने का ग्रामीणों ने विरोध जताया है साथ बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेड पहुँच ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। साथ ही ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया की समाचार पत्रों के माध्यम से छत्तीसगढ़ शासन के जियोलॉजी और खनिज विभाग के द्वारा लोहत्तर ( सोनादाई ) गढ़ पहाड़ खनन के लिए लीज ठेका का इस्तेहार दिया गया था ।
जिसके चलते ग्रामीणों को परेशानी होगी विदित हो कि हमारे पीढ़ियों से 360 गाँवों के पूर्वजों द्वारा गढ़ लोहत्तर ( सोनादाई ) पहाड़ में हम लोगों के देवी देवताओं का वास है जो हमारी आस्था विश्वास का केन्द्र है । शासन द्वारा इस प्रकार खनन ठेका निकाल कर हमारी आस्था विश्वास को खत्म करने कुचलने के काम किया जा रहा है , लेकिन हम समस्त गढक्षेत्रवासी 360 गाँवों के लोग अपने आस्था विश्वास की रक्षा करने की बात कही है । साथ ही ग्रामीणों ने उक्त खनन लीज टेंडर को तुरंत निरस्त करने की मांग की है नही तो उग्र आंदोलन करने की जिला प्रशासन को चेतावनी दी है।

“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor