The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

लकड़ी लेकर घर लौट रही महिला पर भालू ने किया हमला,गंभीर हालत में महिला अस्पताल में भर्ती

Spread the love

बालोद। जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही ग्राम सिवनी की महिला पर भालू ने हमला कर दिया,महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जंगल से लकड़ी लेकर घर लौट रही महिला पर हमले में 50 वर्षीय महिला बुरी तरह घायल हो गयी, वहीं उनके साथ मौजूद अन्य साथियों ने भालू को भगाने में मदद की, जिसके बाद भालू महिला को छोड़ कर भागा। इस दौरान राहगीरों की मदद से घायल महिला को गंभीर हालत में 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार जारी है महिला के हाथ और पैर को भालू ने नोच डाला है, गनीमत रही कि घटना के वक्त उक्त महिला के साथ उनके कुछ और साथी मौजूद थे, जिन्होंने भालू को भगाने में मदद की।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *