The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घर में ताला लगाकर अस्पताल गई महिला के घर चोरों ने बोला धावा,आलमारी से 1 लाख रुपये नगद व सोने-चांदी के गहने चोरी

Spread the love

रायपुर। राजधानी में चोरी की घटनाएं रुकने का नाम नही ले रहा है। चोरों ने फिर एक सुने मकान का कुंडी काटकर सोने चांदी के गहने व नगदी 1 लाख रुपये चोरी कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार एकता नगर टेमरी गली नंबर 08 मानाकैम्प रायपुर निवासी पूजा दास 37 वर्ष ने थाने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थिया का पति ट्रक चालक है,इस वजह से अक्सर वह बाहर रहता है। 31 मई को सुबह उसका तबियत खराब हो गया जिसके चलते वह घर में ताला लगाकर अस्पताल गई जहां डाक्टरों ने उसे इलाज के लिए भर्ती कर लिया।उसका पति विशाखापट्टनम ट्रक लेकर गया था। जब वह डिस्चार्ज होने के बाद 2 जून को शाम को वापस आई तब मकान के मेन दरवाजा का कुंडी कटा हुआ था। अंदर जाकर देखने पर आलमारी का लॉक टुटा हुआ मिला और उसके लॉकर में रखा सोने के 2 हार मंगलसूत्र,एक अंगुठी व चांदी के जेवर तथा 1 लाख रुपये नगदी गायब था। किसी अज्ञात आरोपी ने घर के दरवाजा का कुंडी काटकर आलमारी में रखा गहने व नगदी सहित कुल 2 लाख 50 हजार रुपये के चोरी कर लिया है। महिला घटना के बाद वह पतासाजी करती रही लेकिन अभी तक पता नही चल पाने पर 14 जून को मानाकैम्प थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।
संजय चौबे

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *