The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रक में भरकर 31 नग मवेशियों को ले जा रहे थे कत्लखाना,तीन गिरफ्तार

Spread the love

देवरी।बालोद जिले के देवरी थाना क्षेत्र में ट्रक में भरकर मवेशियों कत्लखाना ले जाते ग्रामीणों ने ट्रक चालक समेत तीन लोगों को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया है। घटना की रिपोर्ट देवरी थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम देवरी बंगला का निवासी हेमंत कुमार साहू 37 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह नंद गौशाला सेवा समिति देवरी बंगला का अध्यक्ष 14 जून को उसे जानकारी मिली की ग्राम जेवरतला टटेंगा मोड के पास एक ट्रक खड़ा है जिसके पीछे का टायर फट गया है। अंदर बिना चारा पानी के मवेशियों को भरकर रखा गया है। मौके पर वह अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचा तब ट्रक क्रमांक MH 28 BB 1125 खड़ा था उसमें 31 नग मवे​शी बिना चारा पानी के भरे हुए थे। ट्रक चालक तथा उसके दो साथियों को उतार कर कड़ाई से पुछने पर उन्होंने मवेशियों को नागपुर कत्लखाना ले जाने की बात बताई। आरोपियों से नाम पता पुछने पर उन्होंने अपना नाम मोहम्मद नसीम पिता मोहम्मद यासिन अंसारी उम्र 31 वर्ष ग्राम पीली नदी नागपुर हमीद नगर वार्ड नं. 5 थाना कलमना महाराष्ट्र, खलासी (2) इरफान अहमद पिता फिरोज अहमद उम्र 24 वर्ष ग्राम ईटा भटठा चौक पीली नदी नागपुर थाना कलमना महाराष्ट्र तथा मोहम्मद निजाम पिता मोहम्मद नसिर उम्र 26 वर्ष ग्राम ईटा भट्ठा चौक पीली नदी नागपुर थाना कलमना महाराष्ट्र ने ट्रक में बिना चारा पानी व्यवस्था किये क्रुरता पूर्वक ट्रक में ठूंस ठूंस कर 31 नग मवेशी भरकर कत्लखाना नागपुर ले जा रहे थे। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने तीनों आरोपियों के गिरफ्तार कर उनके खिलाफ अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *