The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

किराना दुकान में दबिश देकर सटोरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने मोपका के भाटापारा स्थित किराना दुकान में दबिश देकर सटोरियों को गिरफ्तार किया है। सटोरिया पंजाब और बेंगलुरु के बीच चल रहे मैच के दौरान हर गेंद पर दांव लगा रहा था। आरोपित के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने आरोपित राजेश मौर्य को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने सट्टा खिलाना स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपित के कब्जे से सट्टा-पट्टी, मोबाइल, एलईडी टीवी और तीन हजार नकद जब्त किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor