The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

युवाओं को नशा से दूर रहना होगा—पोषण साहू

Spread the love

“शैलेश राजपूत की रिपोर्ट”

तिल्दा नेवरा । तहसील स्तरीय युवा साहू समाज की बैठक तहसील छात्रावास नेवरा में आयोजित किया गया जिसमें पूरे तहसील से सैकड़ों की संख्या में युवा शामिल हुए, उक्त कार्यक्रम में मां संत कर्मा की आरती के साथ शुभारंभ हुआ जिसमें मुख्य अतिथि युवा जिलाध्यक्ष गोपी साहू ने समस्त युवाओं को अधिक से अधिक सामाजिक गतिविधियों में जुड़ने का आस्वस्थ किया, जिससे आने वाले समय में एक सशक्त तहसील का निर्माण किया जा सके, वही गेंद राम साहू पूर्व विधायक प्रतिनिधि ने समाज में शिक्षा एवं गरीब वर्ग के लोगों को सहयोग देने के लिए युवाओं को आगे आने की अपील किया, जिससे हमारा साहू समाज और अधिक संगठित हो सके। तिल्दा नेवरा तहसील साहू संघ के अध्यक्ष पोषण साहू ने युवाओं में बढ़ते नशा पर चिंता व्यक्त किया तथा समाज के युवाओं को स्वरोजगार को अपनाने तथा कोई भी काम मिले जिससे हमारे परिवार का सम्मान जीवन यापन चल सके और रोजगार को छोटा या बड़ा ना मानकर अपने कौशल की महत्व को और बढ़ाना चाहिए तथा प्रत्येक गांव में कम से कम 5 युवा एवं 5 युवतियों का संगठन बनाने का आवाहन तहसील युवा संघ से किया। इस अवसर पर तहसील कार्यालय कक्ष का उद्घाटन युवाओं के द्वारा किया, उक्त सभा को युवा अध्यक्ष योगेंद्र साहू, तहसील उपाध्यक्ष गिरेंद्र साहू, फगवा राम साहू उपाध्यक्ष सरारीडीह ने भी संबोधित किया उक्त कार्यक्रम में मोहन साहू, डॉ शिवकुमार साहू, डागेश्वर साहू, मनीराम साहू, किशन साहू, कुलेश्वर साहू, भरत साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदाऊ साहू, मनोहर साहू, तहसील युवा उपाध्यक्ष गजानंद, गजेंद्र साहू, कोषाध्यक्ष केवल साहू, राजू साहू, अलख साहू, मनीष साहू, पंकज साहू, जयंत साहू, टीकेश साहू, दीनू साहू, पीके साहू तथा साहू समाज के इस कार्यक्रम का मंच संचालन युवा सचिव योगेश साहू ने किया तथा उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी मोनेश साहू ने दिया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor