The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से पार्षद प्राची सोनी की मुलाकात

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”
धमतरी । राज्य के भारतीय जनता पार्टी के नेता तथा पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल से नगर निगम के मोटर स्टैंड वार्ड पार्षद प्राची सोनी सौजन्य मुलाकात करते हुए मिस यूनिवर्स इण्डिया स्पर्धा के संबंध में बताते हुए आशीर्वाद प्राप्त की गौरतलब है कि फैशन डिजाइनिंग सहित मिस छत्तीसगढ़ से संबंधित विभिन्न स्पर्धाओं में सोनी ने अपना लोहा मनवाते हुए राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पुरस्कार जीतते हुए ख्याति अर्जित की है अभी वह आगरा उत्तर प्रदेश मिस ताज यूनिवर्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा में शीर्षस्थ स्थान प्राप्त कर, 5 सरोवर क्रास्टल होटल मे आयोजित इस स्पर्धा मे देश के मॉडलिंग से जुड़े हुए अनेक हस्तियों का ध्यान अपनी ओर खींचा है इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने प्राची सोनी को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ के योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर रेखांकित करने के लिए श्रीमती सोनी को हर स्तर पर सहयोग देने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor