The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मां की मौत के बाद 11 साल की बच्ची से 3 साल तक शराबी पिता कर रहा था रेप,कोर्ट ने सुनाया उम्रकैद की सजा

Spread the love


बिलासपुर । पत्नी की मौत के बाद शराबी पिता अपने बेटी के साथ करीब 3 साल तक दुष्कर्म कर रहा था। मोहल्ले वालों ने पुलिस के रक्षा टीम को इस बारे में सूचना दी। तब मासूम का काउंसिलिंग कराई गई और उसके पिता के खिलाफ केस दर्ज किया गया। इस मामले में कोर्ट अब आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई है।
दरअसल 11 साल की बच्ची की मां की 5 साल पहले मौत हो गई थी। वह अपने पिता के पास रहती थी। पिता शराब पीने का आदी था। जब बच्ची आठ साल की थी, तब उसके पिता की बुरी नीयत बेटी पर पड़ी। इसके बाद से वह बच्ची से रेप करने लगा। 20 जनवरी 2021 को दोपहर एक बजे उसकी बेटी घर में अकेली थी। तब उसके पिता शराब पीकर घर आया और गाली-गलौज करते हुए शारीरिक संबंध बनाना चाहा,इस पर बच्ची रोने लगी और जोर—जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर पड़ोस की महिलाएं पहुंच गई। तब उसके पिता उसे छोड़कर चला गया। बाद में बच्ची ने आसपास के लोगों को घटना की जानकारी दी। तब मोहल्ले वालों ने पुलिस की रक्षा टीम को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसका काउंसिलिंग कराई, तब बच्ची ने आप बीती सुनाई। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी पिता के खिलाफ कोर्ट में चालान पेश किया। कोर्ट ने पिता को दोषी पाया।मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *