The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पुलिस मुखबिर होने के आरोप में नक्सलियों ने साप्ताहिक बाजार में युवक पर बरसाई गोलियां

Spread the love

कांकेर। कोयलीबेड़ा के गांव बदरंगी में सोमवार को साप्ताहिक बाजार में लगने वाले मुर्गा बाजार में कोयलीबेड़ा निवासी युवक महेश बघेल पहुंचा था। वहीं मुर्गा बाजार में आने की जानकारी मिलने पर नक्सली भी शाम 5.30 बजे वहां पहुंचे और उसे घेर लिया। उसके सिर में बंदूक से गोली मारी गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलते ही वहां भगदड़ मच गई और नक्सली भी वहां से फरार हो गए। तीन साल पहले युवक व उसके परिवार पर नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। वह नक्सलियों के टारगेट में था और नक्सली उसकी तलाश कर रहे थे। तीन साल पहले नक्सलियों ने इसके परिवार पर पुलिस मुखबिर होने का आरोप लगाया था। इसके चलते पूरा परिवार गांव छोड़ कर कोयलीबेड़ा में रह रहा था। कोयलीबेड़ा थाना प्रभारी सत्यवान सिंग ने बताया बदरंगी में ग्रामीण को नक्सलियों द्वारा गोली मारने की सूचना मिली है। पुलिस तस्दीक व जांच के लिए जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *