The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

विजय शर्मा और कैलाश चंद्रवंशी को मिली जमानत,बाहर आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के लगाए नारे

Spread the love

कवर्धा । कवर्धा हिंसा मामले में भाजपा के प्रदेश मंत्री व जिला पंचायत सदस्य विजय शर्मा और भाजयुमो नेता कैलाश चंद्रवंशी को 11 नवंबर को जमानत मिल गई। जेल से शाम करीब 5 बजे बाहर आते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने भारत माता की जय, हर-हर महादेव और जय श्रीराम के नारे लगाए। दोनों नेता सबसे पहले विंध्यवासिनी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। जिला खाद्य अधिकारी अरुण मेश्राम के एट्रोसिटी मामले में दोनों नेता पिछले 19 दिनों से बंद थे। अधिवक्ता पोखराज परिहार और हीरा ठाकुर ने बताया कि दोनों नेताओं के खिलाफ बलवा समेत अन्य मामले दर्ज थे। इसमें जिला कोर्ट से जमानत मिल गई, लेकिन एट्रोसिटी के मामले में नहीं मिल रही थी। इसके बाद हाईकोर्ट में अपील की गई। वहीं जिला कोर्ट में सुप्रीम कोर्ट के कोरोना गाइडलाइन का हवाला देते हुए आवेदन किया गया। इस पर जिला कोर्ट ने हाईकोर्ट में लगे जमानत आवेदन को वापस लेने की बात कही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor