The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में सरपंच की गला रेतकर कर दी हत्या

Spread the love

बीजापुर।बीजापुर जिले में नक्सलियों ने सरपंच की हत्या कर दी है। माओवादियों ने पुलिस की मुखबिरी करने के शक में वारदात को अंजाम दिया है। बाद में शव को गांव के पास ही फेंक दिया था। मामला जिले के तोयनार थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, मोरमेड गांव का सरपंच रतिराम कुडियम को मंगलवार की रात करीब 8 से 10 की संख्या में हथियारबंद माओवादी रतिराम के घर पहुंच गए। उस समय रतिराम अपने परिवार के साथ घर में सो रहा था। नक्सलियों ने रतिराम को उठाया और अपने साथ लेकर चले गए।
परिजनों ने रोकने की कोशिश की, लेकिन नक्सलियों ने बंदूक के बल पर सभी धमकाया। फिर गांव के पास में ही जंगल में धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद शव को गांव के ही नजदीक फेंक दिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *