Monday, November 16, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

Spread the love

रायपुर/दंतेवाड़ा। सुकमा में शुक्रवार को डीआरजी और सीआरपीएफ के जवानों ने मुठभेड़ के दौरान एक इनामी नक्सली को मार गिराया। मारे गए नक्सली की पहचान एरिया कमेटी मेंबर कमलेश के रूप में की गई है। जो हार्डकोर नक्सलियों की लिस्ट में शामिल था। मारे गए नक्सली पर 5 लाख रुपये का इनाम घोषित था। वहीं जवानोंं की टीम ने नक्सली के शव के पास से देसी कट्टा, कारतूस और नक्सलियों के दैनिक उपयोग के सामान बरामद किया। बीते दो दिनों में दंतेवाड़ा और सुकमा पुलिस ने कर्रवाई करते हुए दो ईनामी नक्सली को मार गिराया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor