The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

2 जुलाई छत्तीसगढ़ बंद को सफल बनाने बृजमोहन ने किया आह्वान

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने राजस्थान के उदयपुर में तालिबानी सोच रखने वाले लोगो के द्वारा कन्हैया लाल की नृशंस व बर्बरता पूर्वक हत्या के विरोध में 2 जुलाई को आयोजित छत्तीसगढ़ बन्द का पूर्ण समर्थन करते हुए जनता से आव्हान किया कि बंद को सफल बनाकर तालिबानी सोच वाले ऐसे लोगो का पुरजोर विरोध करे, क्योकि हमारा आज सुरक्षित रहेगा तभी कल सुरक्षित रह सकता है। जनता बंद को सफल बनाकर संगठित व समर्थ भारत का संदेश देवे।
श्री अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ की जनता से आह्वान किया कि वे 2 जुलाई को अपना व्यावसाय, व्यापार, दुकानें, संस्थान, बाजार, बंद कर बंद को पूर्ण सफल बनायें व देश विरोधी, पाकिस्तान परस्त, तालिबानी सोच रखने वालों लोगो को मुंहतोड़ जवाब देवे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor