The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

अवैध शराब परिवहन करते 2 गिरफ्तार,45 लीटर कच्ची शराब तथा 2 बाइक जब्त

Spread the love

”संजय चौबे”

बाराद्वार। जांजगीर जिले में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब परिवहन करते दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 ​लीटर कच्ची शराब तथा 2 बाइक जब्त की है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक 3 जुलाई रविवार को बारद्वार पुलिस को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई की ग्राम तांदुलाडीह भाठागांव रायपुर निवासी महेत्तर सतनामी 48 वर्ष अपने मोटर सायकल HF डिलक्स सोल्ड में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा है। घटना की सूचना पर सराईपाली चौक बंजरंग बली मंदीर,तांदूलडीह के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा। उसके कब्जे से एक प्लास्टिक के गेलन में रखा 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब 20 लीटर कीमती 2000 रुपये तथा परिवहन में उपयोग बाइक कीमती 45000 रुपये को जब्त कर कर लिया।इसी तरह ग्राम मुक्ताराजा बाराद्वार निवासी हरिश उर्फ संतोष सतनामी उम्र 30 वर्ष अपने होण्डा कंपनी की एक्टीवा स्कूटी सोल्ड में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब लेकर जा रहा था जिसे रहाबईहा तालाब के पास गोठान के पीछे ग्राम रिस्दा के पास घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के कब्जे से 25 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब तथा परिवहन में उपयोग एक्टीवा कुल कीमत 42500 को जब्त किया गया है।


Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor