Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मास्टर चाबी से सूने मकान का ताला खोलकर सामान चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

भिलाई। सेक्टर 5 स्थित सूने क्वाटर का मास्टर चाबी से ताला खोलकर चोरों ने आईसक्रीम मशीन के कापर पाईप सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक पाटनकर सिंधी कालोनी दुर्ग सत्यवान गोदवानी उम्र 56 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी आईसक्रीम फैक्ट्री चलता है। विगत डेढ़ माह पहले वह फैक्ट्री का सामान सेक्टर 05 सड़क 21 क्वाटर नं. 01 ए मे रखा हुआ था , क्वाटर में ताला बंद था। 06.07.2022 को सुबह करीबन 10.00 बजे जब वह क्वाटर में आया तो देखा उक्त क्वाटर का ताला लगा हुआ है। ताला खोलकर अंदर जाने पर पता चला कि कोई अज्ञात चोर द्वारा क्वाटर का ताला मास्टर चाबी से खोलकर अंदर रखे आईसक्रीम मशीन के कापर पाईप, मोटर, वायरिंग सामान,मेन स्वीच स्टार्टर , सीसीटीवी. कैमरा व कुछ चिल्हर सामान जुमला कीमती 30000 रुपये को चोरी कर ले गया है। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor