The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

तेंदुए का शव मिलने से ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी

Spread the love

धमतरी।तेंदुए के दहशत के बीच मृत तेंदुआ मिलने से इलाके में खलबली मच गयी है। मामला बिड़गुड़ी वन परिक्षेत्र के गढ़डोंगरी पंचायत के डोहलापारा पहाड़ी का है। तेंदुआ नर है कि मादा कितने वर्ष का था। फिलहाल वन विभाग की टीम इस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक डोहलापारा निवासी ललित सूर्यवंशी आश्रित ग्राम डोहलापारा के पहाड़ी में जलाऊ लकड़ी लाने गया था। इस दौरान उसे मक्खियों का झुंड दिखाई दिया और पास से काफी बदबू भी आ रहा था। ग्रामीण ने पास जाकर देखा तो एक तेंदुए का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद ग्रामीण ने इसकी जानकारी वन विभाग की टीम को दी। अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुए की मौत 5 से 7 दिन पहले हुई होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *