The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पहले नवनिर्मित मकान से सामान चोरी किया फिर जमकर तोड़फोड़ कर पहुंचाया नुकसान,जानिए क्या है पूरा मामला

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में एक नवनिर्मित मकान का ताला तोड़कर केबल वायर, LED लाईट, MCB स्वीच बोर्ड सहित अन्य सामान चोरी कर लिया है वहीं चोरी के बाद चोरों नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से मकान में तोड़फोड़ भी किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक हर्षित विहार कांलोनी उरकुरा निवासी शैलेश कुमार नायर 41 वर्ष ने मंदिर हसौद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह कुरूद डेम के पास साई लेकव्यू कांलोनी ग्राम दरबा में मकान बनवाया है,उक्त मकान बनकर कम्लीेंट है थोडा फिनिसिंग काम बचा है, बीच — बीच वह देखने के लिए जाता रहता है। 06 जुलाई को उक्त मकान को देखने आया तो मकान के मेन गेट का ताला टुटा हुआ था अंदर जाकर देखा तो सभी रूम का दरवाजा का ताला टुटा हुआ दरवाजा खुला हुआ था मकान में लगे सामान को चेक किया तो नवनिर्मित मकान मे लगे केबल वायर, LED लाईट 28 नग, MCB स्वीच बोर्ड, 03 बाथ फिटिंग, यूपीवीसी खिडकी का पल्ला सहित अन्य सामान किसी ने चोरी कर लिया था। चोरी करने बाद चोर ने खिडकी का कांच एवं फालसिलिंग बाथरूम का वासबेसिंग,कमोड में तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *