The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना का प्रयास लाया रंग,जोगिडीह में खुलेगा नया राशन दुकान

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी । प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार द्वारा नागरिकों की सुविधा के लिए लगातार विकेंद्रीकरण का कार्य किया जा रहा है चाहे जिला, तहसील बनाने की कार्य हो या किसानों की सुविधा के लिए कम दूरी पर धान खरीदी केंद्र खोलना हो। ऐसे ही ग्राम पंचायत लीलर के आश्रित ग्राम जोगीडीह, बागोडार के ग्रामीणों को राशन लेने अधिक दूरी तय कर लीलर जाने से बहुत अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ग्राम जोगिडीह, बागोडार में निवासरत परिवार डुबान प्रभावित क्षेत्र से है जिन्हें गंगरेल बांध निर्माण के समय इस स्थान पर विस्थापित किया गया था जिस पर सभी को अपना घर-जमीन छोड़ना पड़ा था। ग्रामीणों की मांग पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शरद लोहाना ने तत्काल उच्च व विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर ग्रामीणों की सुविधा के लिए नए राशन दुकान खोलने की मांग की थी जिस पर ग्राम जोगीडीह में राशन दुकान की स्वीकृति प्राप्त हुई है।खाद्य निरीक्षक ने बताया कि उक्त राशन दुकान का संचालन अगस्त माह से होना है।जहां जोगिडीह, बागोडार के लगभग 200 हितग्राहियों को राशन का वितरण किया जाएगा। यह डुबान प्रभावित परिवार होने के कारण प्रशासन उनकी सुविधाओं के लिए लगातार कार्य कर रही है। नए राशन दुकान खुलने से ग्रामीणों ने जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना और विभाग के प्रति के इस जनहित कार्य के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor