The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

बड़ी खबर: सड़क निर्माण कार्य में लगी 12 वाहनों को नक्सलियों ने किया आग के हवाले

Spread the love

कांकेर । महाराष्ट्र सीमा पर नक्सलियों ने एक बार फिर से उत्पात मचाया है। गढ़चिरौली में नक्सलियों ने 12 वाहनों को आग के हवाले कर दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद नक्सली भाग निकले हैं। ये सभी गाड़ियां सड़क निर्माण कार्य में लगी थी। शुक्रवार को नक्सलियों ने बस्तर के बीजापुर जिले में भी 3 वाहनों को जला दिया था।कांकेर सीमा पर इरपानार से पेंडूंगा मार्ग पर सड़क निर्माण कार्या चल रहा है। वहीं पेंडूंगा गढ़चिरौली में शुक्रवार को भी यहां मजदूर दोपहर 2 से 3 बजे के बीच काम कर रहे थे। इसी बीच बड़ी संख्या में नक्सली पहुंचे और उन्होंने मजदूरों को वहां से हटने के लिए कह दिया। इसके बाद 9 ट्रैक्टर, 2 जेसीबी और ग्रेडर वाहन को जला दिया। गाड़ियों में आग लगाने के बाद नक्सली वहां से जंगल का सहारा लेकर भाग निकले।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *