The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

10 वीं की छात्रा लापता,गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में 10 वीं क्लास की छात्रा के लापता हो जाने की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई है। छात्रा घर से स्कूल बैग लेकर पढ़ने गई थी,लेकिन वह स्कूल नही पहुंची,देर शाम तक उसके नही नौटने पर परिजनों ने आस—पास तलाश किया लेकिन उसका पता नही चला। छात्रा के स​हेली ने उसके पिता को बताया कि वह स्कूल नही आई थी। जिसके बाद घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक मकान बरगुडीपारा आरंग निवासी प्रार्थी 40 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि प्रार्थी की बड़ी बेटी उम्र 15 वर्ष 6 माह 7 जुलाई की सुबह घर से स्कूल जाने के लिए बैग लेकर निकली थी,लेकिन वह देर शाम तक वापस नही लौटी। जिसके बाद प्रार्थी ने आस—पास उसका तलाश किया,लेकिन उसका पता नही चला तब किशोरी के सहेली ने बताया कि वह स्कूल नही आई थी। प्रार्थी ने आशंका जताया कि उसकी बेटी का किसी ने अपहरण कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *