The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

ट्रक चालक से मोबाइल लूट, बाइक सवार युवकों के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । ट्रक चालक से बाइक सवार 2 अज्ञात युवकों ने मोबाइल लूट लिया। मामले की रिपोर्ट उरला थाने में दर्ज करायी है।मिली जानकारी के मुताबिक अविनाश आशियाना कबीरनगर निवासी अनील कुमार पासवान 30 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि वह ट्रक चालक है।29 सितंबर को देरशाम ट्रक खड़ी करके पैदल घर जा रहा था तभी दो बाइक सवार अज्ञात लड़के उम्र 17 से 18 वर्ष के मध्य उसे वंदना इस्पात के पास रोककर जेब में रखा मोबाइल 10 हजार कीमत को लूटकर भाग गए। भागते समय आरोपियों की गाड़ी का नंबर सीजी 04 एमएल 5032 प्रार्थी नोट कर लिया था।घटना के बाद वह ट्रक में लोड माल को लेकर गरियाबंद चला गया।इसलिए वह उस समय रिपोर्ट दर्ज नही करायी। गरियाबंद से वापस आने के बाद मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी है।पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 392 के तहत लूट का मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *