The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhOther News

वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन कल।।।

Spread the love

”संतोष सोनकर की रिपोर्ट”

राजिम। नगर के युवा शायर जितेन्द्र सुकुमार साहिर के संपादन में प्रकाशित वार्षिक पत्रिका ‘हमारा अपना परिवार’ का विमोचन 12 जुलाई को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी के सभागृह में होगा । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य, विशेष अतिथि संतोष साहू जनपद सदस्य, डी आर साहू विकास खंड शिक्षा अधिकारी, एलआर बरिहा पूर्व विकास खंड शिक्षा अधिकारी एस के बैरागी डाइट नगरी, श्री राम साहू अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति, डोमार साहू सरपंच ग्राम पंचायत, कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े करेंगे। शिक्षक एवं शायर साहिर ने बताया यह एक साहित्यिक पत्रिका है। जिसमें छात्र छात्राओं के द्वारा स्वरचित कविता, कहानी एवं शिक्षकों के द्वारा विषय आधारित आलेख तथा विद्यालय की गतिविधियों को शामिल किया गया यह पत्रिका हर वर्ग के पाठकों बेहद पसंद आयेगी।शिक्षक सुशील कुमार साहू एवं बृजेश कुमार देवांगन ने बताया विमोचन समारोह को लेकर हम सभी काफी उत्साहित हैं पूरी तन्मयता के साथ तैयारी में जुटे हुए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *