Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarhhealth

दूरस्थ वनांचल क्षेत्र गौरेला में खुलेगा योग सेंटर

Spread the love

रायपुर । छत्तीसगढ़ योग आयोग द्वारा दूर-दराज क्षेत्रों में योग सेंटर की शुरूआत कर योग को लोगों के दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की कवायद की जा रही है। इसके लिए योग के क्षेत्र में काम कर रहे लोगों को संगठित कर नियमित योगाभ्यास का प्रचार-प्रसार और लोगों में योग के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास किया जा रहा है। इस कड़ी में आयोग के अध्यक्ष श्री ज्ञानेश शर्मा रविवार को वनांचल जिले गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही पहुंचे। उन्होंने योग संस्थाओं, मास्टर ट्रेनर, योगाचार्य और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में गौरेला में योग सेंटर शुरू करने हेतु 06 सदस्यीय समिति का गठन किया गया। योग सेंटर मंगली बाजार सांस्कृतिक भवन गौरेला में 28 जुलाई 2022 से प्रारम्भ किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक मरवाही डॉ. केके धु्रव, योग आयोग के सदस्य श्री रविन्द्र सिंह भी मौजूद थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor