The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

जादू-टोना के शक में युवक ने एक ग्रामीण की पाइप से पीट-पीटकर की हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

दंतेवाड़ा । दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र में एक युवक ने जादू-टोना के शक में एक ग्रामीण की पाइप से पीट-पीटकर हत्या कर दी है। बीच बचाव करने पहुंची पत्नी को भी पाइप से पीटा है। बताया जा रहा है कि हत्या करने के बाद युवक जंगल में छिप गया था। वहीं मुखबिर की सूचना के बाद पुलिस ने आरोपी को जंगल से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के मुताबिक, जिले के हिरोली ग्राम पंचायत की रहने वाली महिला सुक्को बाई ने पुलिस को बताया कि उसके पति भीमा पदामी 35 वर्ष घर के पास में स्थित एक ग्रामीण के घर की तरफ गए हुए थे। उस समय वो घर पर ही थीं। कुछ देर बाद बचाओ-बचाओ की आवाज आने लगी। बाहर जाकर देखा तो गांव का ही एक युवक मनोज कश्यप 22 वर्ष लोहे के पाइप लेकर पति को दौड़ा रहा था। उसने पाइप से पति के पैरों पर वार किया, जिससे भीमा पदामी नीचे गिर गया।मनोज भीमा के सिर पर बेरहमी से लोहे के पाइप से वार करता गया। जिसे देख भीमा की पत्नी सुक्को मौके पर पहुंची और भीमा को बचाने की कोशिश की। मनोज ने सुको पर भी लोहे की पाइप से वार कर उसे जख्मी कर दिया। आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के आने से पहले मनोज वहां से फरार हो गया और नागुल के जंगल में जाकर छिप गया। वहीं कुछ घंटे बाद मुखबिर से पुलिस को मनोज के जंगल में छिपने की सूचना मिली थी। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया। और जादू-टोना के शक में भीमा की हत्या करने की बात कही। जिसके बाद मनोज को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *