Tuesday, November 10, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अर्चना कश्यप बनी मिसेस छत्तीसगढ़ और मिसेस इंडिया रनरअप

Spread the love

“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। दिल्ली में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट में अर्चना कश्यप ने मिसेस छत्तीसगढ़ का खिताब और मिसेस इंडिया का फर्स्ट रनरअप खिताब अपने नाम किया है। उन्होंने बताया कि अच्छे मुकाम पर पहुंचने के लिए कड़ी मेहनत करना जरूरी है। मैंने भी ऐसा ही एक ख्वाब देखा था और पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत की है। मेरे परिवार और दोस्तों के सहयोग से मैने ये मुकाम हासिल किया है। इसके साथ मैं अपनी फिटनेस पर ज्यादा ध्यान केंद्रित करती हूं और साथ ही रायपुर के मोवा में गियर अप फिटनेस सेंटर भी चलाती हु। इस फिटनेस सेंटर में लोगों को फिट रहने के तरीके बताए जाते हैं जिससे लोग काफी एनर्जेटिक और स्वस्थ महसूस करते हैं। साथ ही मेरे द्वारा सेंटर में फ्री लाइफस्टाइल की काउंसलिंग और बीपी शुगर थायराइड व अन्य बीमारियों के बारे में सलाह भी दिया जाता है। आज के दौर में अगर लोग कसरत करते हैं तो वह कई बीमारियों से अपने शरीर को बचा सकते हैं। उनके पिता डीआर वर्मा उप मंडल अधिकारी धमतरी ने अपनी बेटी के इस उपलब्धि पर बधाई दी। साथ ही छत्तीसगढ़ और देश का नाम और रोशन करने की बात कही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor