The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

बोरी में गांजा लेकर जा रहे युवक को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,4 किलों 800 ग्राम गांजा जब्त

Spread the love


‘संजय चौबे”
रायपुर। जिले के आरंग थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को गांजा तस्करी करने के सूचना पर गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 4 किलों 800 ग्राम गांजा जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरंग थाना पुलिस को 13 जुलाई को मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक उम्र करीब 20 वर्ष, हुलिया ऊचांई लगभग 5फीट 5 इंच, लंबे बाल मुंह में काला मास्क लगाए हल्का नीला रंग का फूल शर्ट मटमैला एवं लाईनदार हाफ चड्डा पहना है जो एक बोरी में गांजा लेकर बस से जा रहा है। जिसके बाद महासमुंद तिराहा NH-53 आरंग बस स्टैण्ड में एक व्यक्ति रायपुर बस से उतर कर एक बोरी लेकर जाते दिखने पर घेराबंदी कर उसे पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसके पास रखे एक सफेद रंग की बोरी में अलग—अलग पांच पैकेट में 4 किलों 800 ग्राम गांजा बरामद हुआ जिसकी अनुमानित कीमत करीब 25000 रुपये बताई गई है। पकड़े गए आरोपी का नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम गिरीश कुमार साहू पिता झालसिंग साहू उम्र 20 वर्ष ग्राम रानीसागर आरंग रायपुर बताया। आरोपी को हिरासत में लेकर उसके कब्जे से एक चिलम,नगदी 200 रुपये,एक मोबाइल तथा 4 किलों 800 ग्राम जब्त की उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 बी के तहत कार्रवाई की गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor