The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दस्तावेज कापी कराने गई युवती से हाथ पकड़कर की छेड़खानी,आरोपी ​गिरफ्तार

Spread the love

बिलासपुर। दस्तावेज कापी कराने गई युवती का हाथ पकड़कर छेड़खानी के आरेपित को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपित से मामले में पूछताछ कर रही है। सरकंडा थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि क्षेत्र में रहने वाली युवती मंगलवार की रात आधार कार्ड की फोटोकापी कराने राजकिशोर नगर चौक गई थी। इस दौरान राजकिशोर नगर में रहने वाला करण पंजाबी युवती से बातचीत करने लगा। इस बीच उसने युवती से छेड़खानी शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर उसने युवती को धमकी दी। इसके बाद वह भाग निकला। पीड़ित ने मामले की शिकायत सरकंडा पुलिस से की। इस पर पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित से पूछताछ की। इसके बाद आरोपित की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान आरोपित भागने की फिराक में थी। पुलिस की टीम आरोपित को लेकर थाने आ गई। थाने में आरोपित से पूछताछ की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *