The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ में अब सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा भारी,निगरानी टीम का एलान

Spread the love

THEPOPATLAL छत्तीसगढ़ प्रदेश में ऐसा पहली बार हुआ है, जब सोशल मीडिया की निगरानी के लिए प्रशासनिक स्तर पर टीम का गठन किया गया हो। इस टीम में एडिशनल कलेक्टर, पुलिस अफसर से लेकर आईटी एक्सपर्ट तक शामिल हैं। दरअसल, पिछले महीने हुई कलेक्टर्स मीट में सीएम भूपेश बघेल ने कहा था- दंगे रोकना सिर्फ पुलिस का काम नहीं है। प्रशासन को भी अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। 6 सदस्यीय टीम, कलेक्टर को सौंपेगी रिपोर्ट सीएम के निर्देश को गंभीरता से लेते हुए बेमेतरा के कलेक्टर विलास संदीपान भोस्कर ने सोशल मीडिया और विभिन्न संचार माध्यमों की निगरानी के लिए टीम गठित की है। 6 सदस्यीय इस टीम को ‘डिस्ट्रिक्ट सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम’ का नाम दिया गया है। इसमें एडिशनल कलेक्टर, एडिशनल एसपी, एसडीएम, जिला सूचना अधिकारी और चिप्स के ई प्रबंधक शामिल हैं। यह टीम नियमित रूप से बैठक कर कलेक्टर को रिपोर्ट सौंपेंगी। इसके आधार पर आगे की कार्रवाई का निर्णय लिया जाएगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *