The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रपटा पार करते समय तीन युवक नाले में बहे, 2 की बची जान एक की तलाश जारी

Spread the love


राजनांदगांव। जिले में पिछले दो दिनों रुक – रुक कर से हो रही बारिश की वजह से नदी -नाले उफान पर है ,बुधवार दोपहर तीन युवक रपटा पार करते समय नाले में बह गए। इस दौरान दो की तो जान बच गई, लेकिन एक युवक का पता नहीं चल सका है। उसकी 5 घंटे से तलाश जारी है। मामला जालाबांधा चौकी क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक,दो दिन से हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। खैरागढ़ ब्लॉक के बगमर्रा गांव से लगता हुआ नाला बहता है। इस नाले के ऊपर से बुधवार दोपहर करीब 12 बजे स्थानीय निवासी रुपेश साहू (21) सहित तीन लोग पार कर रहे थे। इसी दौरान पानी का तेज बहाव आया और तीनों नाले में गिर पड़े€। तेज बहाव में किसी तरह से दो युवक तैरकर बाहर निकल आए, लेकिन रुपेश का पता नहीं चला।
इसके बाद युवकों ने स्थानीय लोगों को सूचना दी। थोड़ी देर बाद पुलिस के साथ ही SDRF की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम के गोताखोर करीब 5 घंटे से रुपेश की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उसका पता नहीं चल सका है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *