The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर नदी में गिरा,13 की मौत

Spread the love

एमपी।मध्यप्रदेश के धार जिले में एक यात्री से भरी बस नर्मदा नदी में अनियंत्रित होकर गिर गई।इस हादसे में अब तक 13 शव बरामद किए जा चुके हैं जबकि 15 लोगों को जिंदा निकाला गया है। इस घटना पर शिवराज सरकार के कैबिनेट मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहत-बचाव का कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि पन्द्रह लोगों को बचाया जा सका है।
इस घटना पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि वे ईश्वर से सभी के सकुशल रखने की कामना करते हैं। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा- धार जिले में खलघाट में नर्मदा नदी में सवारियों से भरी एक बस के गिरने की दुखद जानकारी मिली है। मैं सरकार और प्रशासन से मांग करता हूं कि युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर लोगों को राहत प्रदान पहुंचाने का काम किया जा सके।
यह हादसा आगरा-मुंबई (एबी रोड) हाईवे पर हुआ है। यह हाईवे इंदौर से महाराष्ट्र को जोड़ता है। जिस जगह संजय सेतु पुल से ये बस गिरी, वह राज्य के 2 जिलों धार और खरगोन की सीमा पर बना है। करीब आधा हिस्सा खलघाट (धार) और आधा हिस्सा खलटाका (खरगोन) में है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर कलेक्टर और एसपी पहुंच गए हैं।मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस हादसे पर दुख जताया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor