Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश में मौसम विभाग ने बारिश को लेकर किया येलो अलर्ट जारी, इन जिलों में हो सकती है भारी बारिश

Spread the love

एमपी। देश के कई राज्यों में भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। मौसम विभाग ने भी राज्य के कई जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए कई जगहों पर बिजली गिरने की संभावना भी जताई है। मौसम विभाग ने लोगों को आसमान आफत से बच कर रहने की सलाह दी है। मध्य प्रदेश ने जिन जिलों को लेकर अलर्ट जारी किया है वहां करीब 115.5 मिलीलीटर तक बारिश हो सकती है। जिन जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है उनमें – भोपाल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभाग के सभी जिलों के साथ साथ सतना, रतलाम, जबलपुर, ग्वालियर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, दमोह, पन्ना, अनूपपुर, डिंडोरी शामिल हैं। बता दें कि राजधानी भोपाल समेत कई जगहों पर पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश का दौर जारी है। बरसात को देखते हुए कई जगहों पर डैम को खोला गया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor