The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

घरेलू विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से मारकर कर दी हत्या,आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

महासमुंद। सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के पैकिन गांव में घरेलू विवाद के चलते बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी। वहीं हत्या के आरोपी दयाशंकर भोई को सिंघोड़ा पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, दोनों भाई मजदूरी का कार्य करते थे। पुलिस के अनुसार नशे के हालत में घटना को अंजाम दिया गया है।
ग्रामीणों के अनुसार दोनों भाई मजदूरी कर अपना जीवन यापन करते थे। देर शाम 5 बजे तकरीबन दोनों के बीच घरेलू विवाद हो गया। विवाद के बाद जब मृतक अपने घर पर सोया था, उस वक्त बड़े भाई ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर दिया। जहां घटना स्थल पर ही प्रेमसागर भोई 22 वर्षीय की मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी सिंघोड़ा पुलिस को दी। जहां पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आरोपी बड़े भाई दयाशंकर भोई को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे हत्या के संबंध में पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *