The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

संयम व तक के रास्ते पर अग्रसर दीक्षार्थी बहनों का भाजपाई पार्षदों ने किया सम्मान

Spread the love

”वैभव चौधरी कर रिपोर्ट”
धमतरी । धर्म की नगरी धमतरी को अपने त्याग संयम तथा तपस्या से समय-समय पर अनेक लोगों ने सिंचित किया है और यही भावना को लेकर फिर से यह क्षेत्र पल्लवित पुष्पित हो रहा है जब शहर के किशोर चंद्र ललिता देवी नाहर परिवार की बेटी सिद्धि नाहर एवं बालोद निवासी मांगीलाल अनीता देवी ढेलडिया की सुपुत्री यशस्वी ढेलडिय़ा जैन धर्म के दीक्षा लेकर साध्वी पथ में प्रस्थान करने से पूर्व शहर की सड़कों पर धर्म यात्रा को विशाल जनसमूह के साथ निकल पड़ी गौरतलब है कि वर्तमान में चतुर्मास के लिए भी अध्यात्मिक पताका को पूरा देश वह राष्ट्र के स्तर पर आने वाले आचार्य पूर्णानंद सागर तथा सांसारिक जीवन में उनकी चार बहनों का धार्मिक सानिध्य शहर को प्राप्त हुआ है। दीक्षार्थी बहनों का स्वागत करते हुए नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा की सावन के माह में एक और कावड़ियों का धर्मशैलाब तो दूसरी और चतुर्मास में बह रही ज्ञान की गंगा के साथ दीक्षार्थी बहनों की शोभायात्रा एक अद्भुत ,अलौकिक, धार्मिक तथा आध्यात्मिक छटा बिखेर रही है वही निगम के पूर्व सभापति राजेंद्र शर्मा ने बताया कि आज धर्म की धरती धन्य हो गई जब शहर की बेटियों ने संयम व त्याग के पद पर एक नया अध्याय जोड़ते हुए आगे बढ़ रही हैं इससे निश्चित ही शहरवासियों में धर्म के प्रति आस्था व श्रद्धा की भावना , प्रगाढ़ता को प्राप्त करेगी।
दीक्षार्थी बहनों का एवं शोभायात्रा में शामिलजनो के सम्मान करने वालों भाजपा नेता महेंद्र पंडित कुलेश सोनी मेंनगर निगम के भाजपाई पार्षद नेतापूर्व सभापति राजेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गड़ धनीराम सोनकर, बिशन निषाद ,दीपक गजेंद्र, श्यामलाल नेताम  प्रकाश सिन्हा हेमंत बंजारे विजय मोटवानी अज्जू   देशलहरे, मिथिलेश सिन्हा ,ईश्वर सोनकर , प्राची सोनी ,सरिता आसाई श्यामा साहू ,सुशीला तिवारी ,रश्मि दिवेदी ,नीलू डागा, ,रितेश नेताम,, पार्षद गण शामिल है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor